Triveni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Triveni लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, जनवरी 06, 2010

त्रिवेणी 2




बोने से बबूल आम नहीं मिलते कभी,
खार से तो बस हाथ ही छिला करते हैं.

सुना है पडोसी देश आतंकवाद का शिकार है.



*************************






घूमता है कुम्हार का चाक जब
कितना हुनर बिखेर देता है जग में.

ये बता ए वक़्त तेरा कुम्हार कहाँ बस्ता है?



*************************









खिंच जाते हैं जब कुछ बाण तरकश से,
छूट ही जाते हैं वो धनुष से अक्सर,

शब्दों ने भी मेरे शिकार करना सीख ही लिया है.


--नीरज

सोमवार, जनवरी 04, 2010

त्रिवेणी

चांदनी है जब तक ज़मीन पर कोई चाँद को देखता तक नहीं,
जो आजाती है अमावस बीच में, चाँद की कमी खलने लगती है.

रिश्तों ने भी आज कल कुछ यूँही घटना बढ़ना सीख लिया है.

*************************************

रवि इत्मिनान से आता है आज कल,
चाँद 14 घंटे मशक्कत करता है.

गरीब के ठिठुरने के दिन आ गए हैं.

--नीरज