मंगलवार, दिसंबर 29, 2009

दर्द महोदय

हमारे घर में कुछ दिनों पहले एक मेहमान आया था,
नाम पुछा तो खुद को "दर्द" बतलाया था।
रोज़ भोजन पानी मेरी खुशियों का करता था,
जब देखो उदासी की जीभ लप-लपाया करता था।

अतिथि देवो भावः में विश्वास करता हूँ,
इसलिए अपनी खुशियाँ भी उसके नाम करता था।
मेरी मसरूफि़त के चलते महोदय यहीं टिक गए,
ऊँगली पकड़ के मेरे गिरेबान से लटक गए।

एक रोज़ उसको शहर घुमाने ले गया,
उसके कुछ रिश्तेदारों से मिलवाने ले गया।
"दर्द" की शहर में रिश्तेदारी बड़ी थी,
उसके मामा, फूफा, चाचा, ताऊ सब से मिला,
कोई बंगले में, कोई झुग्गी में,
कोई बिखारी के कटोरे में बस रहा था.
तब उन सब से मिलकर तसल्ली हुई कि,
मेरे घर तो उनका अनुज पसर रहा था.

"दर्द" महोदय से हमने रास्ते में ही विदा ली,
और ख़ुशी ख़ुशी हमने घर में आके चैन की सांस ली.
तबसे कान पकडे, कसम खायी अब निमंत्रण देने से पहले,
ठंडे दिमाग का उपयोग करेंगे,
खुशियाँ यूँ न अपनी अब हम बरबाद करेंगे.

--नीरज

रविवार, दिसंबर 27, 2009

काश के चाँद मेरी शर्ट का बटन होता



काश के चाँद मेरी शर्ट का बटन होता, मैं रो़ज़ उससे तोड़ता तू रोज़ उसे सीती,
यूँही सिलसिला सालों चलता, ये अमावस यूँही इतनी लम्बी न हुई होती....

मखमली पंखुडी गुलाब की गर पलकों पे न सजी होती तेरे,
नज़रें हमसे भी किसी रोज़ टकराई होतीं यूँ काटों में न फंसी होती.

झुरमुट में कहीं एक पत्ते पे पड़ी ओस की बूँद से लब तेरे थर-थराते हैं,
मुस्कुराती तू अगर तो ओस की बूँद मेरे लबों को छूके गुज़री होती.

गुलशन में हजारों के बीच तू अध्खिले गुलाब सी मिली थी तब,
होती तू अगर, ज़िन्दगी मेरी मेह्कार-ए-गुलिस्तान बन महकी होती.

आंचल से तेरे ऊंघते, झांकते, जगमगाते सितारे सभी,
आते कभी ज़मी पर मेरी तो इस आशियाने में भी रौशनी होती.


--नीरज

मंगलवार, दिसंबर 15, 2009

माँ मुझे फिर एक बार अपने अंचल में सो जाने दे




कई रातें बीतीं हैं यूँही पलकें झपकते-झपकते,
माँ मुझे अपनी गोद में फिर जी भर के सो जाने दे.

नींद से अचानक यूँही जाग जाया करता हूँ अक्सर,
माँ मुझे रात भर तेरा हाथ पकड़ के सो जाने दे.

ये मखमली गद्दा अब मेरे बदन में गड़ने लगा है,
माँ मुझे अपने साथ चटाई पे सो जाने दे.

गिद्ध मंडराते हैं ख्वाबों में मेरे हर रात, हर पहर,
माँ मुझे फिर झूमर के नीचे सो जाने दे.

बाज़ार के कपड़ों में ठण्ड नहीं बचती है ज़रा भी,
माँ तेरे हाथ के एक स्वेटर में ठण्ड को खो जाने दे.

दूर आ गया था तुझसे भौतिक चाहतों में लिपट के,
माँ मुझे फिर एक बार अपने अंचल में सो जाने दे.
माँ मुझे फिर एक बार तेरी लोरिओं में खो जाने दे.
माँ मुझे फिर एक बार तेरी थाप्किओं में सो जाने दे.

-नीरज

मंगलवार, दिसंबर 01, 2009

क्या हुआ गर ला इलाज हूँ,



गुज़रा है ज़माना इस बंद कमरे में
टूटे हैं पंख मेरे फड-फाड़ा के बंद कमरे मे.
क्या हुआ गर ला इलाज हूँ,
स्वप्न नहीं रुके हैं मेरे इस बंद कमरे मे.

सींचता हूँ रूह अपनी अनगिनत उन यादों से
शब् टपकती है कमल पे डब-डबती उन यादों से.
क्या हुआ गर ला इलाज हूँ,
यादें छीन नहीं सकते तुम मेरी यादों से.

एक भूल तुम्हे दुनिया से काट सकती है दोस्त
सिर्फ सुरक्षा ही रक्षा कर सकती है दोस्त.
क्या हुआ गर ला इलाज हूँ,
मेरी थोड़ी सी जानकारी ज़िन्दगी बचा सकती है दोस्त.

सिर्फ आज एड्स दिवस पर ही नहीं बल्कि जब मौका मिले सन्देश फैलाएं....एड्स फैलने से बचाएँ.....

--नीरज

मंगलवार, नवंबर 17, 2009

तभी तुम आज कल पलट कर नहीं देखते....



इस रोज़ के शोर ने मेरी आवाज़ छीनली है शायद,
या टूट गयीं हैं वो कुछ बची हुई नाज़ुक तारें,
तभी तुम आज कल पलट कर नहीं देखते....

रिश्ते में हमारी, ठंडक और धुंध पड़ गयी है शायद,
या दूर से आती रौशनी हमे अँधेरे का तोफा दे गयी है,
तभी तुम आज कल पलट कर नहीं देखते....

अपने सपनों की पतंगें पेंच लड़ा रही है शायद,
या कुछ धागे सुलझने की कोशिश में मसरूफ हैं,
तभी तुम आज कल पलट कर नहीं देखते....

डूबती, उभरती और फिर बह जाती हूँ यादों में शायद,
या तुम्हारी यादें आँखों से मेरी रिस जाना चाहती हैं.
तभी तुम आज कल पलट कर नहीं देखते....

--नीरज

रविवार, नवंबर 01, 2009

काश के चाँद मेरी शर्ट का बटन होता


काश के चाँद मेरी शर्ट का बटन होता,

मैं रो़ज़ उससे तोड़ता तू रोज़ उसे सीती.
यूँही सिलसिला सालों चलता,
ये अमावस यूँही इतनी लम्बी न हुई होती....

-- नीरज

बुधवार, अक्टूबर 21, 2009

लाचारी


छोटी छोटी आँखों से उम्मीद
को रोज़ झांकते देखता हूँ,
आस के चमकीले कणों से
सने हाथ छिले देखता हूँ.
अंगार सी सड़क पे नंगे पैर
बचपन झुलसते देखता हूँ,
थर-थराती सर्दी में नंगे
जिस्मों को सिकुड़ते देखता हूँ.

नन्हे कंधे स्कूल के बस्ते से नहीं
मजदूरी के बोझ से झुके देखता हूँ.
पैसे की हवस में इंसान को
इंसान का दलाल देखता हूँ.
कर नहीं पता कुछ इनके लिए,
हाथ अपने लाचारी से बंधे देखता हूँ.

--नीरज

शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2009

-- शुभ दीपावली --



रौशनी का पर्व है आया
इस वर्ष फिर से.
घर-घर, गली-कूचे
रंगों से चमके हैं
रौशनी से दमके हैं.

गली-कूचे कुछ ऐसे भी हैं
जो चमके हैं न दमके.
आओ रौशनी का एक दिया
उस अँधेरी चौखट पे रखदें.
कुछ अँधेरी ज़िन्दगियों को
इस पर्व पे रोशन करदें.

-- शुभ दीपावली --

--नीरज

मंगलवार, अक्टूबर 06, 2009

एक ख्वाब...एक सवाल...एक दुआ...

ए महबूब मेरे तू मेरी यादों में है,
मेरे ज़हन में है, मेरे ख्यालों में है.
पहर दर पहर यूँही गुज़र जाते हैं,
तू ज़बान में है, मेरी आँखों में है.

परेशान सी है कुछ मैंने सुना है,
घर लाने का तुझे सपना बुना है.
डरता हूँ समाज से अपने मैं भी,
ज़िक्र पे तेरे मैंने फिकरा सुना है.

हर चेहरे में हर आँखों में ढूंढता हूँ,
फिज़ा में, हर आँचल में ढूंढता हूँ.
चेहरे पे मुखोटे, आँखों में जलन है,
मेरे ईमान हर डगर बस तुझे ढूंढता हूँ.

लुटती हैं अस्मतें सरे आम यहाँ पर,
मुर्दा है ज़मीर इंसान का जहां पर.
टीस दिल की यहाँ कोई समझता नहीं
महबूब मेरी इंसानियत तू है कहाँ पर?

--नीरज

सोमवार, अक्टूबर 05, 2009

कश्मीर



चांदी सी रोशन वादी
सुर्ख लाल हो गयीं हैं,
सरहदें जोड़ती झेलम,
वादी में मौन हो गयी है

रहती थी जो अमन से यहाँ
जाने कहाँ वो शान्ति खो गयी है.
लगी है शायद नज़र कांगडी को
आंच से वो अब अंगार हो गयी है.

डल के शिकारों से बहती मोहब्बत
जिहाद का शिकार हो गयी है.
रोक दो जिहाद इंसानियत के खातिर
वादी ये अपनी रंग हीना हो गयी है.

कितना खुशगवार होगा नज़ारा जब-
डल में फिर शिकारे चलेंगे.
सड़कों पे लोग बे-खौफ चलेंगे.
Curfew बिना ईद पर गले मिलेंगे.
फिर गूंझेगी कल-कल झेलम की,
सफ़ेद चादर में लिपटी इस वादी में.

--नीरज