मंगलवार, मार्च 23, 2010
मिलन
आग को बाहों में थामे दूर
आकाश में उड़ रही थी रुई,
मुसाफिरों का कौतूहल
उड़ा रहा था धुल का गुबार,
गुन-गुनाते उड़े आ रहे थे आशियाने
में अपने वापिस मुसाफिर.
तो कहीं डाली पे बैठ कर
फिजा खिल-खिला रही थी,
चलो चलें हम भी कुछ
गीत गा लें, मुस्कुरा लें.
दिन का रात से मिलने
का समय हो गया है.
--नीरज
निशानी
रात की गहराई में जाने कहाँ
रोज़ फिरता हूँ दर-बदर,
छीनली हैं नींद मेरी जहान
ने आँखों से इस कदर.
ख्वाबों को आँखों में संजोय,
सहेज के रखा है कब से.
सरहद पलकों की पार न करदे,
बहलाया है उनको शब से.
सजदा मेरा ये आखरी है तुझसे,
आतिश ने मेरे ख्वाब जलाए हैं.
अगर आओ कभी कब्र पे मेरी,
निशानी है जहाँ ज़िन्दगी मुस्कुराए है...
--नीरज
शनिवार, फ़रवरी 27, 2010
ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा
ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?
उलझी हुई कई रातें तू यूँही सुलझा देती है.
उगते सपने कई तू हकीकत में ले आती है,
आसमान से तोड़ देती है सितारे अनगिनत ,
तोड़ के तू मेरी झोली में जड़ने चली आती है.
ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?
प्यार की पवन से मेरी जुल्फें सहलाती है.
रात भर उंघती आँखों में नींद दे जाती है,
देखा नहीं तुझे तोड़ते गुलशन से फूल कोई,
काँटों के सेज को भी पल में फूल बना देती है .
तु ही रुलाती है कभी, तू ही हंसा देती है.
ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?
--नीरज
मंगलवार, फ़रवरी 09, 2010
हुंकार
दायरे ऐसे भी बनते हैं कि फिर मिटते नहीं,
लुट जाती हैं हस्तियाँ, कारवां मिटते नहीं.
जितना चाहे रौन्दलो या चाहे कितना तोड़लो,
हौसले फौलादों के आग से जलते नहीं.
रात के हों घुप्प अँधेरे या कई साये घनेरे,
रौशनी की इक किरण के सामने डटते नहीं.
चाहे मीलों हो गगन या कहीं क्षितिज मिलन,
छूने के मंसूबे अपने साँझ संग ढलते नहीं.
शीश उठते हैं गर्व से या जंग में कटते हैं गर्व से,
आजाते हैं जो हम राह में तो मौत से डरते नहीं.
बांधलो चाहे कहीं भी या कहीं भी रोकलो,
"नीर" के भीषण थपेड़े रोकने से रुकते नहीं.
--नीरज
शनिवार, जनवरी 30, 2010
सुबह की कटारी से रात काटी है
स्याह रात तेरी याद में काटी है.
सुबह की कटारी से रात काटी है.
मुस्कुराता हूँ देख के तुझे यूँ,
जैसे छत्ते से मैंने शहेद चाटी है.
खोई हो सिलवटों में ज़िन्दगी की,
मैंने उम्र एक गिरह में काटी है.
लिख-लिख के थक गया हूँ तुझे,
कागज़ की सिल पे याद बाटी है.
फिसल गए हैं हम ज़िन्दगी से,
जैसे दिल नहीं,चाक की माटी है.
-नीरज
बाटी - पीसने को भी बोलते हैं. जैसे की पत्थर की सिल पे चटनी बाटना.
रविवार, जनवरी 24, 2010
घुंघरू
कुछ फटी, कुछ उधडी हुई सी मैं
कुछ टूटी, कुछ झड़ी हुई सी मैं,
आई हूँ गुज़रे वक़्त की इमारत पे.
दरवाज़े पे हुई नक्काशी अब कुछ
झड सी गयी है,
छतों पे जड़े झूमर भी अब कुछ
टूट गए हैं, कुछ लदक गए हैं.
वो सफ़ेद चादरें, जो लाल कालीन
की शोभा बढाया करतीं थीं,
अब किसी कोने में मुच्डी पड़ी हैं.
आज भी छम छम की आवाजें
इन दीवारों से आती हैं.
कुछ टूटे घूंगरू आज भी
रंग महल में बिखरे पड़े हैं.
गजरे से गिरे फूल आज भी
रंग महल को महका रहे हैं.
कुछ फटी, कुछ उधडी हुई सी मैं,
आई हूँ गुज़रे वक़्त की चादर पे.
नवाबों का राज ख़त्म हो गया,
और यहाँ की रंगत खाख हो गयी.
ये रंगीन गलियां, ये चौराहे भी अब
तंग गलिओं में जा बस गए.
पर ख़त्म नहीं हुआ तो बस नज़रिया.
न जाने कब हमारे बच्चे फक्र
से सभी के साथ पढ़ा करेंगे?
लोग तिरछी निगाहों से नहीं देखेंगे?
पैदा होते ही लड़की की रूह नहीं मारेंगे?
कुछ थकी, कुछ दर्मन्दाह सी मैं,
लाई हूँ सवालों को ख़ुदा तेरे दर पे.
दर्मन्दाह - Helpless
--नीरज
सोमवार, जनवरी 18, 2010
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग ...
यह मेरी और मेरी मित्र वंदना की सांझी नज़्म है....
सच होता निलाम देखूं ...या झूठ के लगते दाम देखूं
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग मैं क्या देखूं क्या न देखू
धर्म पे लगते बाजार देखूं ,संक्रमण सा फैला भ्रस्टाचार देखूं
लहराती फसल देखूं या देश में उगती खरपतवार देखूं.
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग मैं क्या देखूं क्या न देखूं
त्यौहारों के सजे पंडाल देखूं, हर गली में मचा हाहाकार देखूं
ललाट पे सजता सिन्दूर देखूं या खून सने हाथ लाल देखूं.
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग मैं क्या देखूं क्या न देखूं
.
नन्हे हाथों में औजार देखूं, गंगन चुम्बी मीनार देखूं
देश का विकास देखूं या भविष्य की ढहती दीवार देखूं
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग मैं क्या देखूं क्या न देखूं
बुराई के चक्रव्यू में फसां खुद को अभिमन्यु सा लाचार देखूं .
कोरव सी सेना पर इतराऊं या अंधे की सरकार देखूं
ऐ दुनिया तेरे कितने रंग मैं क्या देखूं क्या न देखूं
सच को होता निलाम देखूं ..या झूठ के लगते दाम देखू

--नीरज & वंदना
शुक्रवार, जनवरी 15, 2010
Ethunasia - Mercy Death
ये कृति एक Spanish फिल्म Mar Adentro जिसका मतलब है The Sea Inside से inspired है. जिस में की नायक Quadriplegia का शिकार होता है और 30 साल कोर्ट में ethunasia के लिए लड़ता है और अंत में हार जाता है.
*Quadriplegia = एक ऐसी बीमारी जिस में की गर्दन से नीचे का शरीर काम करना बंद कर देता है.
*Ethunasia = Mercy Death के नाम से भी इसको जाना जाता है. जिस में की पीड़ित को ज़हर का injection देकर मौत दे दी जाती है.
****************************
चुभते, सताते, कुल-बुलाते
ज़िन्दगी के 30 साल इस
बिस्तर पे यूँहीं गुज़र गए.
सागर की फिजा, छोटी सी
उस खिड़की से बहकर यादें
ताज़ा करने चली आती है.
ज़िन्दगी रोज़ मौसम बदलते
देखती है और हर रात,
मौत मांगने चली आती है.
30 साल बिस्तर पे पाला
घरवालों ने मुझको और
अपनी ख़ुशी खाख करदी.
मैं मौत के रूप में खुशियाँ
मांगता रहा उनकी, न्याय
ने उसको भी राख करदी.
मेरे पैर में थिरकन हुई है
मेरे हाथ फिर हिले हैं.
छलांग मारी है उस खिड़की
से और उड़ चला हूँ दूर बहुत दूर,
इस अथाह सागर के ऊपर से उड़
चला हूँ दूर बहुत दूर.
वो खिड़की से आती फिजा अब
मुझ में भरी जा रही है,
लगता है ज़हर ने मेरी
दुआ कबूल कर ली.
--नीरज
मंगलवार, जनवरी 12, 2010
पल
इक अकेली शाम से कुछ पल तेरे,
अपने लिए चुन लिए थे मैंने,
उस आधे घंटे की मुलाकात में
कई ख्वाब बुन लिए थे मैंने.
कजरारी आखों से तेरी कुछ
सुनहरे पल समेट लिए थे मैंने.
थर-थराते गुलाबी लबों से तेरे,
बिखरते लफ्ज़ चुन लिए थे मैंने.
गालों पे फैलती-सिमटती लाली को,
सहेज के दिल के पन्नों में रख लिए थे मैंने.
तेरे जुल्फों को संभालते पलों को,
इस शाम की माला में पिरो लिए थे मैंने.
इस शाम के गुज़रे पलों को मैंने,
सहेज कर, शाम की माला में पिरो के
याद की मेज़ पर रख लिया है.
न जाने ये शाम कभी लौटे न लौटे.......
--नीरज
सोमवार, जनवरी 11, 2010
School की कुछ यादें.....
शर्ट पे सेफ्टी-पिन से लगा रुमाल,
गले में वाटर बोतल,
पीठ पर एक भारी बसता.
अब भी वो दिन याद आते हैं.
वो रबर-पेंसिल पर लड़ना झगड़ना,
झूले से गिर के फिर उठना,
हर बात पर मैडम से शिकायत.
अब भी वो दिन याद आते हैं.
पढने के नाम पर बहाने बनाना,
किताब के अन्दर कॉमिक को पढना,
हिस्ट्री के पीरियड में टिफिन खाना.
अब भी वो दिन याद आते हैं,
काश के कोई लौटा दे वो
मासूम दिन, पढाई की रातें,
गर्मी की छुट्टी, वो माँ की डाँटें
काश को कोई लौटा दे एक बार.....
--नीरज
सदस्यता लें
संदेश (Atom)