शनिवार, सितंबर 12, 2009
फकीर - एक गीत
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
खोज रहीं हैं मंजिल अपनी,
दर दर भटक रहीं साँसे.
बाँटता जा खुशियों को जग में,
निकल जायेंगी सब फांसें.
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
स्वर्ग नर्क किसने है देखा,
शब्-ओ-सहर है सब ने जाना.
मौत की चिंता छोड़ ओ प्राणी,
गाता जा खुशियों का गाना.
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
अन्तकाल तक यूँही फिरता,
कहता रहता चलता चलता.
हाथ लिए इकतारा फकीरा,
ज्ञान की माला जपता चलता...
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
--नीरज
शुक्रवार, सितंबर 11, 2009
प्यार की गर्मी
रात सिकुडी है
साँसे ठहरी सी हैं
कोहरा घनेरा
सुन्न जिस्म है मेरा.
पोटली देखी है
फुटपाथ के किनारे,
गरीब का परिवार
प्यार की गर्मी
ले रहा है.
अमीर हैं की प्यार
की नरमी भूल गया.
गर्मी मिटाने के लिए
AC में सो रहा है
--नीरज
साँसे ठहरी सी हैं
कोहरा घनेरा
सुन्न जिस्म है मेरा.
पोटली देखी है
फुटपाथ के किनारे,
गरीब का परिवार
प्यार की गर्मी
ले रहा है.
अमीर हैं की प्यार
की नरमी भूल गया.
गर्मी मिटाने के लिए
AC में सो रहा है
--नीरज
गुरुवार, सितंबर 10, 2009
** हाइकु **
महताब है
मोहब्बत मेरी.
दूर मुझसे.
***************
ज़मीन गीली,
अजीब सी खामोशी....
बिखरे मोती.
--नीरज
मोहब्बत मेरी.
दूर मुझसे.
***************
ज़मीन गीली,
अजीब सी खामोशी....
बिखरे मोती.
--नीरज
बुधवार, सितंबर 09, 2009
मैं हिन्दुस्तानी.
फिर दंगे हो रहे हैं,
हर जगह लड़ मर रहे हैं.
minority का majority से मुकाबला है
जिस के कम सिर काटेंगे कल उसकी सरकार बनेगी
हारने वाले की फिर 5 साल बाद इस सरकार को ज़रुरत पड़ेगी.
हर जगह दुकाने जल रहीं हैं,
लाशें नंगी तड़प रहीं हैं,
बच्चों, औरतों तक को नहीं छोडा,
हर तरफ जिंदगियां बिफर रही हैं.
हल चलता किसान आज Rs.500 के खातिर
तलवार भाँज रहा है,
घोर कलयुग आ गया है फसल की जगह सर काट रहा है,
कसूर उस बिचारे का भी नहीं है,
सियासत प्यास है ऐसी जिसकी तृप्ति लहू के बसकी भी बात नहीं है.
न जाने कब ये मुल्क जागेगा
कब "इकबाल" की बात को जानेगा
कब अपने आपको कश्मीरी, मद्रासी,
मराठी के ऊपर 'हिन्दुस्तानी' मानेगा
जिससे पूछो वो येही बतलाता है
मैं मराठी, मैं गुजरती, मैं राजस्थानी
कितने हैं आप में जो कहते हैं
"मैं हिन्दुस्तानी".
जब बनाने वाले ने
तुझे बनाने में भेद भाव नहीं किया.
तो हे प्राणी तूने उस के नाम मात्र पे
भेद भाव क्यों किया?
तेरे इष्ट ने कहाँ पढाया
तुझे ये पाठ ज़रा बता,
खून की होली खेल,
घर रोशन करना कहाँ से सीखा मुझे बता?

मंगलवार, सितंबर 08, 2009
कन्या भ्रूण हत्या
माँ आज मैं 4 महीने की हो गयी,
बस 5 महीने और फिर मैं तेरी हो जाउंगी।
भैया के काँधे पे खेलूंगी, पापा की ऊँगली पकडूंगी,
जब तू दफ्तर जायेगी, घर साफ़ मैं कर लूँगी।
भैया की चिंता न करना उसका खिलौना भी मैं बन लूँगी,
बस कुछ दिन और फिर मैं तेरी हो जाउंगी।
मन लगा कर पढूंगी, तेरा नाम रोशन करुँगी,
ये पापा क्या बोले माँ? मैं कल तुझ से कट जाउंगी?
पापा का क्या है माँ, दर्द तो तुझ को, मुझ को सहना है,
मेरा क्या होगा माँ मैं तेरी कैसे हो पाउंगी?
हटवाना था जब मुझको तो देवी से क्यों माँगा था?
रो रो रात गुज़रीं तूने तब देवी ने मुझ को भेजा था।
हट कर ले माँ वरना मैं कल तुझ से कट जाउंगी।
अडिग हो जा माँ वरना मैं तेरी कैसे हो पाउंगी?
--नीरज
रविवार, सितंबर 06, 2009
मुझे जीने दो....
आज में 25 साल का हूँ,
अपनी खुशिओं से बे-परवाह हूँ.
पिछली साल तक सब अच्छा था,
मैं अपने दोस्तों के दिल का हिस्सा था.
अब वो ही दोस्त जो घर पर आया करते थे,
बीते साल से उनके रस्ते भी बदल गए थे.
जब गली से गुज़रता था तो कोई
तिरछी निगाह कर देखता न था.
अब तो बस निगाहों से ही बात होती है,
सब को डर लगता है कहीं मुँह न खुल जाए.
अब तो उस दोस्त ने भी नाता तोड़ दिया जिसको
खून देने अस्पताल गया था और ऐवज़ में HIV साथ ले आया था,
तब नहीं पता था की खून के साथ कई रिश्ते,
कई दोस्त उस बिस्तर पे छोड़ आया था.
रात भर करवट बदल-बदल कर रोती है,
माँ है....झूठी हंसी तक समझती है.
रोज़ कोई न कोई मेरे हाल पे अफ़सोस जताने चला आता है.
30 मिनट में मेरी माँ को मौत की परछाई दिखा चला जाता है.
न जाने कब तक इन आंसूओं को छिपाकर पिऊंगा,
न जाने कब तक इस अँधेरी धूप में जिऊंगा,
जाना नहीं चाहता कहीं पर क्या करूँ,
जब मुझे ही सब छोड़ चले तब मैं यहाँ रहकर क्या करूँगा.
अपनी आशाओं, उमंगों को अपने साथ ले जाऊँगा,
इस संसार को बस अपनी याद दे जाऊँगा,
कुछ रोकर याद करेंगे कुछ हंसके,
लुप्त होती इंसानियत का बीज बो जाऊँगा.
एक गुजारिश है तुम पढ़े लिखों से,
किसी AIDS patient को अछूत न समझना,
वो अभी तक जिंदा है
उसकी भावनाओं को मुर्दा न समझना......
--नीरज
शनिवार, सितंबर 05, 2009
दो बहनें
काश के एक रोज़ यूँ
ही तू मुझे मिली होती,
रख लेता तुझे संभाल के
सहेज के, मेह्फूस कर के.
तू न आई अपनी सौतेली
बहन को भेज दिया.
वो जब-जब आई मैंने
दरवाज़ा नहीं खोला,
सदा तेरा ही इंतज़ार किया.
और एक रोज़ खुद ही
उसको बुला लिया.
मुझे क्या पता था की
उसके आने पर ही तू आएगी,
तेरी पायजेब की आवाज़
कानों में जब गूंझी तब तक
देर हो चुकी थी.
तेरी सौतेली बहन
मुझ पे हावी हो चुकी थी.
हर रिस्ता कतरा कलाई से
खून का किस्मत को रो रहा था.
तू चौखट के उस पार थी,
मैं चौखट के इस पार सो रहा था....
सोचा था तेरी सौतेली बहन "मौत"
के साथ तू भी मिल जायेगी,
पर ए "ख़ुशी" तू उस दिन भी
चौखट के पार ही रह गयी,
और मैं चौखट के इस पार ही सो गया....
--नीरज
ही तू मुझे मिली होती,
रख लेता तुझे संभाल के
सहेज के, मेह्फूस कर के.
तू न आई अपनी सौतेली
बहन को भेज दिया.
वो जब-जब आई मैंने
दरवाज़ा नहीं खोला,
सदा तेरा ही इंतज़ार किया.
और एक रोज़ खुद ही
उसको बुला लिया.
मुझे क्या पता था की
उसके आने पर ही तू आएगी,
तेरी पायजेब की आवाज़
कानों में जब गूंझी तब तक
देर हो चुकी थी.
तेरी सौतेली बहन
मुझ पे हावी हो चुकी थी.
हर रिस्ता कतरा कलाई से
खून का किस्मत को रो रहा था.
तू चौखट के उस पार थी,
मैं चौखट के इस पार सो रहा था....
सोचा था तेरी सौतेली बहन "मौत"
के साथ तू भी मिल जायेगी,
पर ए "ख़ुशी" तू उस दिन भी
चौखट के पार ही रह गयी,
और मैं चौखट के इस पार ही सो गया....
--नीरज
मंगलवार, अगस्त 25, 2009
सुगंधा
छोटा परिवार सुखी परिवार....कुछ ऐसा ही था आशीष और नेहा का परिवार - वो दो और उनकी एक फूल सी बच्ची सुगंधा. पर कहते हैं की सुख और शान्ति किसी के भी पास ज्यादा समय तक नहीं टिकती है, कभी न कभी दुःख की लहर आती है और सब कुछ बह जाता है. आशीष के परिवार में भी एक रोज़ दुःख की लहर ने दस्तक दे ही दी और उस दिन से उसका सुखी परिवार तिनके की तरह बिखर गया.
सुगंधा 11 वीं कक्षा में थी जब एक रोज़ घर लौटते हुए आशीष की motercycle को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. आशीष को बहुत ही गंभीर चोटों के साथ सरकारी अस्पताल के आपातकाल में भर्ती कराया गया.
2 साल हो गए हैं आशीष को उस्सी हालत में घर पर पड़े हुए. न ज़िन्दगी आती है न मौत आती है. न जाने साँसों के कौन से धागे ने उसके शरीर को अब तक थाम रखा है?
जो कुछ भी पैसा आशीष ने अब तक जमा किया था वो उसके इलाज में लग चुका था. नेहा बस 5 वीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी तो उसको भी कहीं नौकरी नहीं मिलती थी, मजबूरी में होने के कारण वो घर से थोडी ही दूर कुछ कोठियों में घर का काम करने लगी थी जिससे की घर का खर्च निकल जाता था. प्रेम विवाह होने के कारण घर वाले तो बहुत पहले ही सारे रिश्ते तोड़ चुके थे इनसे तो उनके यहाँ भी नहीं जा सकते थे मदद मांगने.
सुगंधा पैसों के अभाव के चलते पढाई नहीं कर पा रही थी पर उसको पढने की बहुत इच्छा थी. माँ को रोज़ दूसरों के घर में काम करते उसको अच्छा नहीं लगता था और घर में पिता की जिंदा लाश देख देख कर रोना आता था. पर कोई क्या कर सकता है - जब-जब जो-जो होना है, तब-तब सो-सो होता है.
एक दिन सुगंधा को कहीं से पता चला कि किसी Domestic BPO में जगह खाली है. ज़िन्दगी के इतने थपेडे खा खा कर सुगंधा में आत्मविश्वास बहुत आ गया था तो उसको नौकरी मिलने में कोई ख़ास परेशानी नहीं हुई. तनख्वा बहुत ज्यादा तो नहीं थी पर हाँ वो अपना खर्चा निकालने लग गयी थी और जो उसका पढाई करने का सपना था वो भी उसने मुक्त विश्वविद्यालय से पूरा करना शुरू कर दिया और घर चलाने में माँ की मदद भी करने लगी. कुछ रोज़ के बाद जो कुछ साँसें आशीष को बांधे हुई थीं वो भी छूट गयीं.
सुगंधा ने बहुत मेहनत की और कुछ ही समय में उसकी लगन और इमानदारी के चलते उसको Team Leader बना दिया गया. अब नेहा ने भी घरों में जा कर काम करना बंद कर दिया है, उसने अपने ही घर में सिलाई कि कुछ मशीनें रख लीं हैं और अपना खुद का काम करती है और साथ ही में उसकी तरह बेसहारा औरतों को काम सिखाती है और उनको उनके पैरों पर खड़े होने में मदद करती है.
किसी ने सही कहा है - पतझड़ के बाद आते हैं दिन बहार के, जीना क्या जीवन से हार के....

रविवार, अगस्त 23, 2009
ज़िन्दगी
क्यों होता है ज़िन्दगी में अक्सर
किनारे जो पास नज़र आते हैं
वो ही अक्सर दूर चले जाते हैं.
किनारे पे रह जाते हैं कुछ घिसे
बेजान पड़े चिकने पत्थर.
रात को आसमान में देखो तो
बस एक गहरी तन्हाई नज़र आती है.
तन्हाई में चाँद छूने को हाथ बढ़ता है
मगर हाथ बस मायूसी ही आती है.
बेरुखी खुद से ही ना जाने कैसे हो गयी
हम हम न रह सके हम मैं में खो गए.
आईने ने पुछा दिल का रास्ता हमसे
ग़म नशीं हुए इतना कि रास्ता भूल गए.
पथराई नज़रों से देखता रहा दीवार को,
आँखें तकती रहीं नीर बहता रहा.
हम कोसते रहे किस्मत को यहाँ,
रात कटती रही सांस जाती रही.
--नीरज
किनारे जो पास नज़र आते हैं
वो ही अक्सर दूर चले जाते हैं.
किनारे पे रह जाते हैं कुछ घिसे
बेजान पड़े चिकने पत्थर.
रात को आसमान में देखो तो
बस एक गहरी तन्हाई नज़र आती है.
तन्हाई में चाँद छूने को हाथ बढ़ता है
मगर हाथ बस मायूसी ही आती है.
बेरुखी खुद से ही ना जाने कैसे हो गयी
हम हम न रह सके हम मैं में खो गए.
आईने ने पुछा दिल का रास्ता हमसे
ग़म नशीं हुए इतना कि रास्ता भूल गए.
पथराई नज़रों से देखता रहा दीवार को,
आँखें तकती रहीं नीर बहता रहा.
हम कोसते रहे किस्मत को यहाँ,
रात कटती रही सांस जाती रही.
--नीरज
सदस्यता लें
संदेश (Atom)