छोटी छोटी आँखों से उम्मीद
को रोज़ झांकते देखता हूँ,
आस के चमकीले कणों से
सने हाथ छिले देखता हूँ.
अंगार सी सड़क पे नंगे पैर
बचपन झुलसते देखता हूँ,
थर-थराती सर्दी में नंगे
जिस्मों को सिकुड़ते देखता हूँ.
नन्हे कंधे स्कूल के बस्ते से नहीं
मजदूरी के बोझ से झुके देखता हूँ.
पैसे की हवस में इंसान को
इंसान का दलाल देखता हूँ.
कर नहीं पता कुछ इनके लिए,
हाथ अपने लाचारी से बंधे देखता हूँ.
--नीरज
बुधवार, अक्टूबर 21, 2009
शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2009
-- शुभ दीपावली --
रौशनी का पर्व है आया
इस वर्ष फिर से.
घर-घर, गली-कूचे
रंगों से चमके हैं
रौशनी से दमके हैं.
गली-कूचे कुछ ऐसे भी हैं
जो चमके हैं न दमके.
आओ रौशनी का एक दिया
उस अँधेरी चौखट पे रखदें.
कुछ अँधेरी ज़िन्दगियों को
इस पर्व पे रोशन करदें.
-- शुभ दीपावली --
--नीरज
मंगलवार, अक्टूबर 06, 2009
एक ख्वाब...एक सवाल...एक दुआ...
ए महबूब मेरे तू मेरी यादों में है,
मेरे ज़हन में है, मेरे ख्यालों में है.
पहर दर पहर यूँही गुज़र जाते हैं,
तू ज़बान में है, मेरी आँखों में है.
परेशान सी है कुछ मैंने सुना है,
घर लाने का तुझे सपना बुना है.
डरता हूँ समाज से अपने मैं भी,
ज़िक्र पे तेरे मैंने फिकरा सुना है.
हर चेहरे में हर आँखों में ढूंढता हूँ,
फिज़ा में, हर आँचल में ढूंढता हूँ.
चेहरे पे मुखोटे, आँखों में जलन है,
मेरे ईमान हर डगर बस तुझे ढूंढता हूँ.
लुटती हैं अस्मतें सरे आम यहाँ पर,
मुर्दा है ज़मीर इंसान का जहां पर.
टीस दिल की यहाँ कोई समझता नहीं
महबूब मेरी इंसानियत तू है कहाँ पर?
--नीरज
मेरे ज़हन में है, मेरे ख्यालों में है.
पहर दर पहर यूँही गुज़र जाते हैं,
तू ज़बान में है, मेरी आँखों में है.
परेशान सी है कुछ मैंने सुना है,
घर लाने का तुझे सपना बुना है.
डरता हूँ समाज से अपने मैं भी,
ज़िक्र पे तेरे मैंने फिकरा सुना है.
हर चेहरे में हर आँखों में ढूंढता हूँ,
फिज़ा में, हर आँचल में ढूंढता हूँ.
चेहरे पे मुखोटे, आँखों में जलन है,
मेरे ईमान हर डगर बस तुझे ढूंढता हूँ.
लुटती हैं अस्मतें सरे आम यहाँ पर,
मुर्दा है ज़मीर इंसान का जहां पर.
टीस दिल की यहाँ कोई समझता नहीं
महबूब मेरी इंसानियत तू है कहाँ पर?
--नीरज
सोमवार, अक्टूबर 05, 2009
कश्मीर
चांदी सी रोशन वादी
सुर्ख लाल हो गयीं हैं,
सरहदें जोड़ती झेलम,
वादी में मौन हो गयी है
रहती थी जो अमन से यहाँ
जाने कहाँ वो शान्ति खो गयी है.
लगी है शायद नज़र कांगडी को
आंच से वो अब अंगार हो गयी है.
डल के शिकारों से बहती मोहब्बत
जिहाद का शिकार हो गयी है.
रोक दो जिहाद इंसानियत के खातिर
वादी ये अपनी रंग हीना हो गयी है.
कितना खुशगवार होगा नज़ारा जब-
डल में फिर शिकारे चलेंगे.
सड़कों पे लोग बे-खौफ चलेंगे.
Curfew बिना ईद पर गले मिलेंगे.
फिर गूंझेगी कल-कल झेलम की,
सफ़ेद चादर में लिपटी इस वादी में.
--नीरज
शनिवार, सितंबर 12, 2009
फकीर - एक गीत
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
खोज रहीं हैं मंजिल अपनी,
दर दर भटक रहीं साँसे.
बाँटता जा खुशियों को जग में,
निकल जायेंगी सब फांसें.
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
स्वर्ग नर्क किसने है देखा,
शब्-ओ-सहर है सब ने जाना.
मौत की चिंता छोड़ ओ प्राणी,
गाता जा खुशियों का गाना.
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
अन्तकाल तक यूँही फिरता,
कहता रहता चलता चलता.
हाथ लिए इकतारा फकीरा,
ज्ञान की माला जपता चलता...
ज़िन्दगी का मेला चलता,
सालों साल बराबर चलता.
--नीरज
शुक्रवार, सितंबर 11, 2009
प्यार की गर्मी
रात सिकुडी है
साँसे ठहरी सी हैं
कोहरा घनेरा
सुन्न जिस्म है मेरा.
पोटली देखी है
फुटपाथ के किनारे,
गरीब का परिवार
प्यार की गर्मी
ले रहा है.
अमीर हैं की प्यार
की नरमी भूल गया.
गर्मी मिटाने के लिए
AC में सो रहा है
--नीरज
साँसे ठहरी सी हैं
कोहरा घनेरा
सुन्न जिस्म है मेरा.
पोटली देखी है
फुटपाथ के किनारे,
गरीब का परिवार
प्यार की गर्मी
ले रहा है.
अमीर हैं की प्यार
की नरमी भूल गया.
गर्मी मिटाने के लिए
AC में सो रहा है
--नीरज
गुरुवार, सितंबर 10, 2009
** हाइकु **
महताब है
मोहब्बत मेरी.
दूर मुझसे.
***************
ज़मीन गीली,
अजीब सी खामोशी....
बिखरे मोती.
--नीरज
मोहब्बत मेरी.
दूर मुझसे.
***************
ज़मीन गीली,
अजीब सी खामोशी....
बिखरे मोती.
--नीरज
बुधवार, सितंबर 09, 2009
मैं हिन्दुस्तानी.
फिर दंगे हो रहे हैं,
हर जगह लड़ मर रहे हैं.
minority का majority से मुकाबला है
जिस के कम सिर काटेंगे कल उसकी सरकार बनेगी
हारने वाले की फिर 5 साल बाद इस सरकार को ज़रुरत पड़ेगी.
हर जगह दुकाने जल रहीं हैं,
लाशें नंगी तड़प रहीं हैं,
बच्चों, औरतों तक को नहीं छोडा,
हर तरफ जिंदगियां बिफर रही हैं.
हल चलता किसान आज Rs.500 के खातिर
तलवार भाँज रहा है,
घोर कलयुग आ गया है फसल की जगह सर काट रहा है,
कसूर उस बिचारे का भी नहीं है,
सियासत प्यास है ऐसी जिसकी तृप्ति लहू के बसकी भी बात नहीं है.
न जाने कब ये मुल्क जागेगा
कब "इकबाल" की बात को जानेगा
कब अपने आपको कश्मीरी, मद्रासी,
मराठी के ऊपर 'हिन्दुस्तानी' मानेगा
जिससे पूछो वो येही बतलाता है
मैं मराठी, मैं गुजरती, मैं राजस्थानी
कितने हैं आप में जो कहते हैं
"मैं हिन्दुस्तानी".
जब बनाने वाले ने
तुझे बनाने में भेद भाव नहीं किया.
तो हे प्राणी तूने उस के नाम मात्र पे
भेद भाव क्यों किया?
तेरे इष्ट ने कहाँ पढाया
तुझे ये पाठ ज़रा बता,
खून की होली खेल,
घर रोशन करना कहाँ से सीखा मुझे बता?
--नीरज
हर जगह लड़ मर रहे हैं.
minority का majority से मुकाबला है
जिस के कम सिर काटेंगे कल उसकी सरकार बनेगी
हारने वाले की फिर 5 साल बाद इस सरकार को ज़रुरत पड़ेगी.
हर जगह दुकाने जल रहीं हैं,
लाशें नंगी तड़प रहीं हैं,
बच्चों, औरतों तक को नहीं छोडा,
हर तरफ जिंदगियां बिफर रही हैं.
हल चलता किसान आज Rs.500 के खातिर
तलवार भाँज रहा है,
घोर कलयुग आ गया है फसल की जगह सर काट रहा है,
कसूर उस बिचारे का भी नहीं है,
सियासत प्यास है ऐसी जिसकी तृप्ति लहू के बसकी भी बात नहीं है.
न जाने कब ये मुल्क जागेगा
कब "इकबाल" की बात को जानेगा
कब अपने आपको कश्मीरी, मद्रासी,
मराठी के ऊपर 'हिन्दुस्तानी' मानेगा
जिससे पूछो वो येही बतलाता है
मैं मराठी, मैं गुजरती, मैं राजस्थानी
कितने हैं आप में जो कहते हैं
"मैं हिन्दुस्तानी".
जब बनाने वाले ने
तुझे बनाने में भेद भाव नहीं किया.
तो हे प्राणी तूने उस के नाम मात्र पे
भेद भाव क्यों किया?
तेरे इष्ट ने कहाँ पढाया
तुझे ये पाठ ज़रा बता,
खून की होली खेल,
घर रोशन करना कहाँ से सीखा मुझे बता?
--नीरज
मंगलवार, सितंबर 08, 2009
कन्या भ्रूण हत्या
माँ आज मैं 4 महीने की हो गयी,
बस 5 महीने और फिर मैं तेरी हो जाउंगी।
भैया के काँधे पे खेलूंगी, पापा की ऊँगली पकडूंगी,
जब तू दफ्तर जायेगी, घर साफ़ मैं कर लूँगी।
भैया की चिंता न करना उसका खिलौना भी मैं बन लूँगी,
बस कुछ दिन और फिर मैं तेरी हो जाउंगी।
मन लगा कर पढूंगी, तेरा नाम रोशन करुँगी,
ये पापा क्या बोले माँ? मैं कल तुझ से कट जाउंगी?
पापा का क्या है माँ, दर्द तो तुझ को, मुझ को सहना है,
मेरा क्या होगा माँ मैं तेरी कैसे हो पाउंगी?
हटवाना था जब मुझको तो देवी से क्यों माँगा था?
रो रो रात गुज़रीं तूने तब देवी ने मुझ को भेजा था।
हट कर ले माँ वरना मैं कल तुझ से कट जाउंगी।
अडिग हो जा माँ वरना मैं तेरी कैसे हो पाउंगी?
--नीरज
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




