शनिवार, अप्रैल 24, 2010

ये रात है बड़ी





ये रात है बड़ी, मंजिल कहीं नहीं.
यहाँ काफिले बहुत, माज़ी कहीं नहीं.

इस खुदाई रात में हम आसमां देखते रहे,
कुछ तारे जगमगाते रहे कुछ यूँही टूटते रहे.
ये रात है बड़ी, मंजिल कहीं नहीं.
यहाँ काफिले बहुत, माज़ी कहीं नहीं.

उफक तक देखते रहे रास्ता तेरा,
अँधेरा कर गया बस फासला तेरा.
ये रात है बड़ी, मंजिल कहीं नहीं.
यहाँ काफिले बहुत, माज़ी कहीं नहीं.

--नीरज

शनिवार, अप्रैल 10, 2010

बातें वो अनकही सी



बहुत बार कही,
मगर कई बातें बेजुबां सी
लबो तक आने को लफ्ज़ ढूंढती रही .
बिलखते से जज्बात की तरह
जहन में कौंधती रहीं.

तुमने देखा नहीं शायद,
मेरी पलकों के साहिल पे
उन्हें खामोश बैठे हुए.
छूकर जो गुजरी यादो की बदली,
आँखों को समंदर करती रही.

बातें वो अनकही सी
तड़पती मोंज कि तरह.
पलकों को मेरी भिगाती रही.

--नीरज
Thanx to Vandana too who helped me with this creation. :)

शुक्रवार, अप्रैल 09, 2010

कुछ यादें तुम्हारा रास्ता पूछ रहीं हैं



गिरह में लिपटी हैं कुछ रात तुम्हारी,
कुछ कागज़ के पन्नों पे बिखरी हैं.
कुछ बारिश में भीग रहीं हैं,
कुछ मिटने का बहाना ढूंढ रहीं हैं.
आजाओ किसी रोज़ एक बार फिर तुम भी,
कुछ यादें तुम्हारा रास्ता पूछ रहीं हैं.

सूखे लबों से कंप-कंपाती याद तुम्हारी,
मयखाने से भी आज प्यासी लौटी है.
लहर-ए-हिज्र में तनहा डूब रही है,
महफ़िल में वो भी तनहा घूम रही है
आजाओ किसी रोज़ एक बार फिर तुम भी,
कुछ यादें तुम्हारा रास्ता पूछ रहीं हैं.

--नीरज

बुधवार, मार्च 31, 2010

छाले



कुछ नन्हे हाथों को आज हाथ छुडाते देखा है,
उन कोमल हाथों पे छालों का एक गुलदस्ता देखा है.
तपती कंकरीली धरती पे दिन भर रेंगते देखा है,
खाने के चंद निवालों पे मैंने उनको पिटते देखा है.

भूख मिटाने की खातिर यहाँ रूह नाचती देखी है,
हर गाडी में झांकती उनकी आस टपकती देखी है.
हंस कर जीने की आशा को आंसू में बहती देखा है
एक सिक्के की खातिर मैंने ज़िन्दगी भागती देखी है

--नीरज

रविवार, मार्च 28, 2010

निशाँ उनके


वो चल दिए यूँ हम से हाथ छुड़ाकर,
दूर तक तकते रहे हम निशाँ उनके.
सोचा कभी मिलजायेंगे राह में इक रोज़,
दर-बदर ढूंढते रहे हम निशाँ उनके.

रात की वीरानिओं में खो गये जाने कहाँ,
चाँद भी पहचान न पाया निशाँ उनके.
नीर से गुजरी है वो कुछ इस कदर देखो,
वहां भी मिल न पाए निशाँ उनके.

--नीरज

शनिवार, मार्च 27, 2010

भरम है या हकीकत कोई?



जी चाहता है की तेरे दिन को अपनी शाम से मिला दूँ,
जो लाली उपजे इस मिलन से उसे तेरे माथे पे सजा दूँ.

घुल जाएँ दो पहर जो हैं कुछ जुदा-जुदा से,
बाहों में आओ तो तुम्हे रोम-रोम में बसा दूँ.

राहों में खड़ी दूरियाँ सिमट जाएँ सभी,
जो मैं तेरी हथेली से हथेली मिला दूँ.

आसमान रात भर तरसता रहे दीदार को,
तेरी खातिर चाँद को मैं आँगन में बुला दूँ.

तेरे एहसास का भरम है या हकीकत कोई?
जो भी है, आ तुझे अपनी नज़रों में बसा दूँ.

-- नीरज

मंगलवार, मार्च 23, 2010

मिलन



आग को बाहों में थामे दूर
आकाश में उड़ रही थी रुई,
मुसाफिरों का कौतूहल
उड़ा रहा था धुल का गुबार,
गुन-गुनाते उड़े आ रहे थे आशियाने
में अपने वापिस मुसाफिर.
तो कहीं डाली पे बैठ कर
फिजा खिल-खिला रही थी,

चलो चलें हम भी कुछ
गीत गा लें, मुस्कुरा लें.
दिन का रात से मिलने
का समय हो गया है.

--नीरज

निशानी




रात की गहराई में जाने कहाँ
रोज़ फिरता हूँ दर-बदर,
छीनली हैं नींद मेरी जहान
ने आँखों से इस कदर.

ख्वाबों को आँखों में संजोय,
सहेज के रखा है कब से.
सरहद पलकों की पार न करदे,
बहलाया है उनको शब से.

सजदा मेरा ये आखरी है तुझसे,
आतिश ने मेरे ख्वाब जलाए हैं.
अगर आओ कभी कब्र पे मेरी,
निशानी है जहाँ ज़िन्दगी मुस्कुराए है...

--नीरज

शनिवार, फ़रवरी 27, 2010

ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा



ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?
उलझी हुई कई रातें तू यूँही सुलझा देती है.
उगते सपने कई तू हकीकत में ले आती है,
आसमान से तोड़ देती है सितारे अनगिनत ,
तोड़ के तू मेरी झोली में जड़ने चली आती है.

ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?
प्यार की पवन से मेरी जुल्फें सहलाती है.
रात भर उंघती आँखों में नींद दे जाती है,
देखा नहीं तुझे तोड़ते गुलशन से फूल कोई,
काँटों के सेज को भी पल में फूल बना देती है .

तु ही रुलाती है कभी, तू ही हंसा देती है.
ए ज़िन्दगी मैं कैसे करूँ अदा शुक्रिया तेरा?

--नीरज

मंगलवार, फ़रवरी 09, 2010

हुंकार




दायरे ऐसे भी बनते हैं कि फिर मिटते नहीं,
लुट जाती हैं हस्तियाँ, कारवां मिटते नहीं.

जितना चाहे रौन्दलो या चाहे कितना तोड़लो,
हौसले फौलादों के आग से जलते नहीं.

रात के हों घुप्प अँधेरे या कई साये घनेरे,
रौशनी की इक किरण के सामने डटते नहीं.

चाहे मीलों हो गगन या कहीं क्षितिज मिलन,
छूने के मंसूबे अपने साँझ संग ढलते नहीं.

शीश उठते हैं गर्व से या जंग में कटते हैं गर्व से,
आजाते हैं जो हम राह में तो मौत से डरते नहीं.

बांधलो चाहे कहीं भी या कहीं भी रोकलो,
"नीर" के भीषण थपेड़े रोकने से रुकते नहीं.

--नीरज