शनिवार, सितंबर 15, 2012
शनिवार, जून 16, 2012
आँखें मुंदीं हैं - कन्या भ्रूण हत्या - 3
बहते देखा है क्या तुमने मुझको?
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
घुटते देखा है क्या तुमने मुझको?
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
गोदी में सोने की चाह थी मेरी,
अम्बर को छूने की चाह थी मेरी.
छीना क्यूँ हक मेरा तुमने मुझसे,
काटा क्यों मुझको तुमने खुदसे.
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
ऊँगली थामे चलने की चाह थी मेरी,
डोली में जाने की चाह थी मेरी,
छीना क्यूँ हक मेरा तुमने मुझसे,
लूटा क्यों सजने का ख्वाब ये मुझसे.
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
रोते देखा है क्या तुमने मुझको?
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
सोते देखा है क्या तुमने मुझको?
माँ मेरी आँखें मुंदीं हैं.
--नीरज
बुधवार, मई 23, 2012
गुमनाम
कई ऐसे लोग हैं जिनकी वजह से हमारे देश को एक नई पहचान मिली पर.......एवज़ में उन्हें सिर्फ गुमनामी के काले साए मिले.......
******************************************
तरंग उठी फिर
भोर भई,
सप्तक नाच
मद-मस्त हुई.
कुछ चेह्के,
कुछ महके,
लगने लगे,
तबले पे ठेके.
कुछ नाम मिले,
गुमनाम मिले.
जो मिले कहीं,
वो खाख मिले.
स्याह रात खिली,
पहचान मिली,
सब भूल गए,
वो पहचान मिली.
लाचारी की गलिओं में,
बहरों की इस बस्ती में.
डूब गए अरमान सभी,
बिन पतवार की कश्ती में.
--नीरज
सोमवार, मई 14, 2012
शनिवार, मई 12, 2012
शुक्रवार, फ़रवरी 24, 2012
चौखट
झुर्रियों की चौखट पे आज भी
एक शाम तनहा बैठी है,
वो बस यूँही हर सुबह दरवाज़ा
खुलने की चाह लिए चली आती है.
रोज़ वो तनहा, बेरंग अपना सा मुंह
ले कर लौट जाती है, और सोचती है
कि किसी रोज़ वो इस ऊबड़-खाबड़,
बंजर धरती पे हल का मलहम लगाएगा
और ये बेज़ार पल में नम हो जाएगी.
अब और नहीं होता इंतज़ार उससे,
अकेलेपन के खप्पर भी अब कांपने लगे हैं.
टक-टकी लगाये वो कई सालों से यूँही बैठी है,
जाने कब दस्तक हो और शफ़क पे माँ शब्द बिखर जाए.
--नीरज
सोमवार, दिसंबर 12, 2011
शनिवार, सितंबर 24, 2011
बुधवार, अगस्त 03, 2011
ज़िन्दगी
मायने ज़िन्दगी के बदलने लगे हैं,
गुलशन में ख़ार अब लगने लगे हैं.
मुस्कुरा लेती थी ज़िन्दगी अक्सर यूँही,
उसे अब अमावस के साए डसने लगे हैं.
लाली शफ़क की जलाती है आसमां को,
स्याह रात के तारे उसे बुझाने लगे हैं.
वक़्त का चाक खाली घूमता रहा अब तक,
ज़िन्दगी को उसपे अब हम गड़ने लगे हैं.
बंजर ज़मीन पे आता न था कोई भी,
काली घटा के मेले अब लगने लगे हैं.
--नीरज
शनिवार, जून 18, 2011
ख़याल
वक़्त की मेज़ पे कुछ ख़याल अदबुने ही छूट गए थे.
जान पड़ता है की मेरी नींद की चाबी हाथ लग गयी है उनके,
रह रह कर उन्होंने मेरे ख़्वाबों में आना सीख लिया है.
कुछ तो बारिश के पतंगों की तरह बिन बुलाये चले आते हैं,
ऐसा मालूम होता है की कोई सैलानी आया, रुका.....और चला गया.
कुछ मोर बन कर आते हैं, निशानी के तौर पर पंख छोड़ जाते हैं.
तुम जो आओ अगली बार तो मोर बनकर आना
तुम्हे स्याही में भिगो के कागज़ पे उकेर लूँगा.
--नीरज
सदस्यता लें
संदेश (Atom)







