भरम है या हकीकत कोई?



जी चाहता है की तेरे दिन को अपनी शाम से मिला दूँ,
जो लाली उपजे इस मिलन से उसे तेरे माथे पे सजा दूँ.

घुल जाएँ दो पहर जो हैं कुछ जुदा-जुदा से,
बाहों में आओ तो तुम्हे रोम-रोम में बसा दूँ.

राहों में खड़ी दूरियाँ सिमट जाएँ सभी,
जो मैं तेरी हथेली से हथेली मिला दूँ.

आसमान रात भर तरसता रहे दीदार को,
तेरी खातिर चाँद को मैं आँगन में बुला दूँ.

तेरे एहसास का भरम है या हकीकत कोई?
जो भी है, आ तुझे अपनी नज़रों में बसा दूँ.

-- नीरज

14 comments:

sangeeta swarup 3/27/2010 11:50:00 AM  

खूबसूरत एहसास....

kunwarji's 3/27/2010 11:51:00 AM  

bahoot khoob....

kunwar ji,

फ़िरदौस ख़ान 3/27/2010 12:28:00 PM  

जी चाहता है की तेरे दिन को अपनी शाम से मिला दूँ,
जो लाली उपजे इस मिलन से उसे तेरे माथे पे सजा दूँ.

घुल जाएँ दो पहर जो हैं कुछ जुदा-जुदा से,
बाहों में आओ तो तुम्हे रोम-रोम में बसा दूँ.

राहों में खड़ी दूरियाँ सिमट जाएँ सभी,
जो मैं तेरी हथेली से हथेली मिला दूँ.

आसमान रात भर तरसता रहे दीदार को,
तेरी खातिर चाँद को मैं आँगन में बुला दूँ.

तेरे एहसास का भरम है या हकीकत कोई?
जो भी है, आ तुझे अपनी नज़रों में बसा दूँ.

Bahut Sundar...

jini 3/27/2010 01:05:00 PM  

amazing well done..

Rajey Sha 3/27/2010 06:27:00 PM  

Wah! Wah!

●๋• नीर ஐ 3/27/2010 09:59:00 PM  

@Sangeeta Maasi - Sneh ke liye bahut bahut shukriya... :)

●๋• नीर ஐ 3/27/2010 10:00:00 PM  

@Kunwar Ji - Bhaut bahut shukriya...accha laga aap yahan aaye aur kriti ko saraha...aate rahiga... :)

●๋• नीर ஐ 3/27/2010 10:00:00 PM  

@Firdaus Ji - Aaane aur sarahne ke liye tahe dil se shukriya...aate rahiye ga... :)

●๋• नीर ஐ 3/27/2010 10:01:00 PM  

@Jini - Thanx a lot... :)

●๋• नीर ஐ 3/27/2010 10:02:00 PM  

@Rajey Ji - Aane aur sarahne ke liye shukriya...aate rahiye ga... :)

vandana 3/28/2010 06:21:00 AM  

oyyee waah ek or...

poori gajal behad khoobsoorat hai ..par 4th one to fev hua :)toooo good :)

●๋• नीर ஐ 3/28/2010 11:19:00 AM  

@Vandana - Thanx a lot re.... :)

कुश 3/29/2010 08:27:00 AM  

निशान छोड़ गए भाई.. बहुत खूब

●๋• नीर ஐ 3/30/2010 08:56:00 AM  

@Kush Ji - Bahut bahut shukriya....Aate rahiyega.... :)

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचार एवं सुझाव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं तो कृपया अपने विचार एवं सुझाव अवश दें. अपना कीमती समय निकाल कर मेरी कृति पढने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.

पन्नों के बारे में

कुछ पन्ने मेरी दराज़ से निकाल कर मैं यहाँ आप सभी के समक्ष रखता रहता हूँ.
कभी देश से जुड़े मुद्दे, कभी मुल्क के हालात, कभी प्रेम, कभी व्यंग भी नज़र आएगा आप को मेरे इन पन्नों में.
उम्मीद करता हूँ की आप को मेरे ये चंद पन्ने पसंद आयेंगे.
आपका कोई भी विचार हो, सुझाव हो या पन्नों में त्रुटी हो तो कृपया मुझे ज़रूर बताएं.
आने का और मेरे पन्नों को पढने का बहुत बहुत शुक्रिया.... :)