Ethunasia - Mercy Death






ये कृति एक Spanish फिल्म Mar Adentro जिसका मतलब है The Sea Inside से inspired है. जिस में की नायक Quadriplegia का शिकार होता है और 30 साल कोर्ट में ethunasia के लिए लड़ता है और अंत में हार जाता है.

*Quadriplegia = एक ऐसी बीमारी जिस में की गर्दन से नीचे का शरीर काम करना बंद कर देता है.
*Ethunasia = Mercy Death के नाम से भी इसको जाना जाता है. जिस में की पीड़ित को ज़हर का injection देकर मौत दे दी जाती है.

****************************

चुभते, सताते, कुल-बुलाते
ज़िन्दगी के 30 साल इस
बिस्तर पे यूँहीं गुज़र गए.

सागर की फिजा, छोटी सी
उस खिड़की से बहकर यादें
ताज़ा करने चली आती है.
ज़िन्दगी रोज़ मौसम बदलते
देखती है और हर रात,
मौत मांगने चली आती है.

30 साल बिस्तर पे पाला
घरवालों ने मुझको और
अपनी ख़ुशी खाख करदी.
मैं मौत के रूप में खुशियाँ
मांगता रहा उनकी, न्याय
ने उसको भी राख करदी.

मेरे पैर में थिरकन हुई है
मेरे हाथ फिर हिले हैं.
छलांग मारी है उस खिड़की
से और उड़ चला हूँ दूर बहुत दूर,
इस अथाह सागर के ऊपर से उड़
चला हूँ दूर बहुत दूर.
वो खिड़की से आती फिजा अब
मुझ में भरी जा रही है,
लगता है ज़हर ने मेरी
दुआ कबूल कर ली.

--नीरज

5 comments:

sangeeta swarup 1/16/2010 03:30:00 PM  

is yaad ne rongate khade kar diye......

khoobsurati se likhi gayi rachna.

vandana 1/16/2010 07:47:00 PM  

hatts of for this creation neer ...really painful.....nd speechless..

●๋• नीर ஐ 1/17/2010 01:59:00 PM  

@Sangeeta Maasi -

Bahut bahut shukriya maasi... :)

●๋• नीर ஐ 1/17/2010 02:00:00 PM  

@Vandana -

Thanx for understanding the pain... :)

दिगम्बर नासवा 1/18/2010 03:46:00 PM  

SACH KA DARPAN HAI YE RCHNA .......

एक टिप्पणी भेजें

आपके विचार एवं सुझाव मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं तो कृपया अपने विचार एवं सुझाव अवश दें. अपना कीमती समय निकाल कर मेरी कृति पढने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया.

पन्नों के बारे में

कुछ पन्ने मेरी दराज़ से निकाल कर मैं यहाँ आप सभी के समक्ष रखता रहता हूँ.
कभी देश से जुड़े मुद्दे, कभी मुल्क के हालात, कभी प्रेम, कभी व्यंग भी नज़र आएगा आप को मेरे इन पन्नों में.
उम्मीद करता हूँ की आप को मेरे ये चंद पन्ने पसंद आयेंगे.
आपका कोई भी विचार हो, सुझाव हो या पन्नों में त्रुटी हो तो कृपया मुझे ज़रूर बताएं.
आने का और मेरे पन्नों को पढने का बहुत बहुत शुक्रिया.... :)